अनमोल बोल
- बेहतर जीवन सिर्फ सकारात्मक विचार वालों को ही मिल पाता है।
- सकारात्मक कार्य करने के लिए सकारात्मक विचारों का होना आवश्यक है।
- गलती हो जाने से मत घबराओ क्योंकि गलती काम करने वालों से ही होती है। जो कुछ भी काम नहीं करता उससे कोई गलती भी नहीं होती।
- आत्मविश्वास से भरे स्वयं के प्रति ईमानदार व्यक्तियों के ही विचार सकारात्मक होते हैं।
- सफलता के जैसे ही असफलता भी मायने रखता है। असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।
- कर्म करो, फल की चिन्ता मत करो।
- हमेशा अपने नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदलने की कोशिश करो।
- जीवन के निराशावादी पहलुओं को अनदेखा करके सिर्फ आशावादी पहलुओं को देखो, जीवन सुखी हो जाएगा।
- उत्साही बनो, उत्साह होने पर कठिन से कठिन कार्य भी सम्पन्न हो जाता है।
- स्वयं को कभी भी छोटा मत समझो, यदि स्वयं को छोटा समझोगे तो कभी भी कुछ कर नहीं पाओगे।
- जीवन के प्रति तुम्हारे विचार ही तुम्हारे जीवन सुखी या दुखी बनाते हैं।
- जब आप अपने कार्य के प्रति उत्साही होते हैं, एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आप ही आपके भीतर पैदा हो जाती है।
- ऐसा कोई भी दिन नहीं है, जो आपको खुशियाँ न दे सके। जीवन के प्रत्येक दिन अपने आप में खुशियाँ समेटे हुए होते हैं।
- करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
No comments:
Post a Comment